नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- दिल्ली में यमुना अब कहर बरपाने पर आमादा है। यमुना नदी का जलस्तर 207 मीटर को पार कर गया है। निचले बाढ़ग्रस्त इलाकों से 7,500 से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। यमुना का पानी दिल्ली के सबसे पुराने, सबसे बड़े और व्यस्ततम श्मशान घाट, निगमबोध घाट में घुसने लगा है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यदि यमुना का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो श्मशान घाट पर शवदाह गृह को बंद किया जा सकता है। एमसीडी के एक अधिकारी ने बताया कि नदी के किनारे से पानी परिसर में रिसने लगा है। हालांकि निगमबोध घाट अभी भी चालू है। घाट पर अंतिम संस्कार किए जा रहे हैं। अभी तक इसे बंद नहीं किया गया है, लेकिन यदि बाढ़ का पानी बढ़ता रहा तो इसे कुछ समय के लिए बंद भी किया जा सकता है। लाल किले के पीछे रिंग रोड पर स्थित निगमबोध घाट राष्ट्...
		
			Click here to read full article from source
			
			To read the full article or to get the complete feed from this publication, please 
Contact Us.