नई दिल्ली, अगस्त 15 -- दिल्ली के महरौली-बदरपुर (एमबी) रोड पर सैनिक फार्म गेट नंबर 2 से एशियन मार्केट के सामने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) पोर्टल बीम का निर्माण कार्य कर रहा है। इस काम के लिए रोड का खानपुर से साकेत मेट्रो के बीच कैरिजवे एक महीने के लिए बंद कर दिया गया है। इस हिस्से के दोनों तरह का ट्रैफिक एक कैरिजवे से गुजरेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जाम की आशंका जताते हुए वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करने की सलाह दी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि डीएमआरसी फेज-4 कॉरिडोर (तुगलकाबाद से एयरोसिटी) के निर्माण कार्य के चलते इस मार्ग पर 15 सितंबर तक यातायात प्रभावित रहेगा। दोनों दिशाओं के वाहनों के लिए एक कैरिजवे ही उपलब्ध रहने से सड़क की चौड़ाई कम हो जाएगी और खासकर सुबह-शाम पीक ऑवर्स में भारी जाम लगने की आशंका है। ऐसे में वाहन चा...