नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- दिल्ली-एनसीआर में मौसम का अजब रुख देखने को मिल रहा है। दिल्ली में सोमवार की सुबह अपेक्षाकृत ठंडी रही। दिल्ली में सुबह के वक्त न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही उमस भरी गर्मी भी लोगों को परेशान कर रही है। इस सर्द-गर्म के बीच मौसम विभाग ने इस हफ्ते 4 दिन बूंदाबांदी की संभावना जताई है।पहाड़ो पर बर्फबारी शरद ऋतु की शुरुआत के संकेत बीते शनिवार को कश्मीर में मौसम की पहली बर्फबारी हुई। वहीं मैदानी क्षेत्रों में कुछ जगहों पर ओले गिरे। यूनीवार्ता की रिपोर्ट के मुताबिक, इसको कश्मीर घाटी में धीरे-धीरे शरद ऋतु की शुरुआत का संकेत माना जा रहा है। यही नहीं उत्तराखंड में भी बदरीनाथ और हेमकुंड की चोटियों पर बर्फबारी हुई। इससे तापमान में बदलाव देखा गया। दिल...