नई दिल्ली, जुलाई 21 -- पंजाब से हजारों किसान एक बार फिर दिल्ली कूच की तैयारी में शंभू और खनौरी बॉर्डर पर इकट्ठा हो गए हैं। 'देश बचाओ मोर्चा' के बैनर तले आज (21 जुलाई) दिल्ली के किसान घाट पर एक विशाल महापंचायत बुलाई गई है। हालांकि, किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया है और वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आखिर इस बार किसानों के गुस्से की मुख्य वजह क्या है? आइए आपको समझाते हैं।आखिर क्यों भड़का है नया किसान आंदोलन? अमेरिका कनेक्शन इस बार किसानों के विरोध प्रदर्शन के केंद्र में प्रस्तावित 'भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता' है। किसानों और मजदूर संगठनों का दावा है कि अगर यह समझौता लागू होता है, तो देश के कृषि और डेयरी सेक्टर पर इसका बेहद विनाशकारी असर पड़ेगा। किसान नेताओं का तर्क है कि...