नई दिल्ली, दिसम्बर 27 -- राजधानी दिल्ली का पानी धीमा जहर बन चुका है। हाल ही में सेंट्रल ग्राउंडवाटर बोर्ड (CGWB) की रिपोर्ट ने दिल्लीवालों को झकझोर कर रख दिया है। भूजल में नाइट्रेट का स्तर इतना बढ़ गया है कि पीने लायक पानी अब खतरे की घंटी बजा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ट किए गए सैंपलों में 20% से अधिक में नाइट्रेट का स्तर सुरक्षित सीमा (45 mg/l) से ज्यादा पाया गया। कुछ सैंपलों में यह स्तर 994 mg/l तक पहुंच गया, जो परमिट लिमिट से 22 गुना ज्यादा है। इस आधार पर दिल्ली देश के सबसे खराब प्रभावित केंद्रशासित प्रदेशों में पांचवें स्थान पर है।कहां-कहां फैला जल प्रदूषण? दिल्ली के 11 जिलों में से 7 में नाइट्रेट का उच्च स्तर मिला। इनमें न्यू दिल्ली, उत्तर दिल्ली, उत्तर-पश्चिम, दक्षिण, दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम दिल्ली शामिल हैं। शहर क...