अमरोहा, नवम्बर 14 -- हसनपुर, संवाददाता। दिल्ली कार ब्लास्ट में मृत मंगरौला निवासी अशोक व नगर के रहरा अड्डा निवासी लोकेश अग्रवाल की गुरुवार को तीजा रस्म हुई। इस दौरान रस्म में शामिल लोगों की आंखें बेसुध परिजनों का गम देखकर भीग गईं। ईश्वर से मृत दोनों दोस्तों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। जानकारी के मुताबिक अशोक की वृद्धा मां सोमवती व पत्नी सोनम लगातार रोए जा रही हैं। दोनों की हालत बेहद खराब है। सोमवती घर पहुंचने वाले हर व्यक्ति के आगे हाथ जोड़ लेती है। उसके कांपते होठों पर यही अल्फाज है कि उसके बेटे का क्या कसूर था। अब उसके परिवार का क्या होगा। अशोक के बच्चों व बहू का पालन-पोषण किस तरह होगा। अशोक के तहेरे भाई एवं ग्राम प्रधान सोमपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार को तीजा रस्म की गई है। रस्म में जो भी रिश्तेदार व गांव के लोग शामिल हुए...