नई दिल्ली, मई 17 -- Delhi Weather May 18: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। IMD ने सोमवार, 18 मई के लिए दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज गर्मी, लू जैसे हालात और गर्म हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि आने वाले दिनों में यह 45 डिग्री के करीब भी जा सकता है।40 Km की स्पीड से चल सकती हवाएं मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को सुबह से ही तेज धूप देखने को मिलेगी। दिन चढ़ने के साथ गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। IMD ने कहा है कि दिन के दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। कुछ समय के लिए हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना भी जताई गई है। यह भी पढ़ें- मुस्लिम मैनेजरों...