बेगुसराय, मार्च 26 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की सोनमा पंचायत की वार्ड 8 निवासी लक्ष्मी पोद्दार के 25 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार की मौत अचानक दिल्ली में बुधवार सुबह हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है। गुरुवार दोपहर शव घर लाया गया। शव पहुंचते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। करुण क्रंदन से माहौल गमगीन बना था। मृतक की पत्नी स्वाति कमारी, मां चंडिका देवी, पिता एवं परिवार के अन्य लोगों की स्थिति रोते-रोते खराब बताई जा रही है। युवक को चार वर्ष का पुत्र गोलू कुमार एवं दो वर्ष की पुत्री लाडो कुमारी है। दोनों छोटे-छोटे बच्चे एवं पत्नी की परवरिश की चिंता सता रही है। बताया गया है कि राकेश करीब तीन माह पहले ही कमाने के लिए दिल्ली गया था। वह अपने मंझले भाई के कुकर का हैंडल बनाने वाली फैक्ट्री में काम कर रहा...