दिल्ली कटिहार हमसफर एक्सप्रेस चली पौने ग्यारह घंटे लेट, यात्री परेशान
खगडि़या, जुलाई 25 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में शनिवार को कई ट्रेनें देरी से चली जिससे लोग रहे परेशान। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 15706 दिल्ली कटिहार हमसफर एक्सप्रेस करीब पोने ग्यारह घंटे देरी से चली। वही 11402 सुपौल-पुणे एक्सप्रेस पोने चार घंटे देरी से पहुंची। वहीं 18626 डाउन हटिया-पूर्णिया कोशी एक्सप्रेस पोने चार घेंटे विलंम से पहुंची। जबकि 15484 डाउन अलीपुरद्वार-दिल्ली महानंदा ऐक्सप्रेस आंधा घंटा देरी से चली। जबकि 15622 डाउन आनंद बिहार-कमाख्या सप्ताहिक ऐक्सप्रेस लगभग डेढ़ घंटे देरी से चली। वहीं 15934 डाउन अमृतसर से न्यू तिनसुकीया ट्रेन रद्द रही। इधर अन्य कई ट्रेने भी विलम्ब से चली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.