गोरखपुर, अगस्त 4 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर एयरपोर्ट से सोमवार को जाने वाली दिल्ली और मुम्बई की उड़ान रद्द होने से यात्रियों को काफी असुविधा हुई। दिल्ली की फ्लाइट निरस्त होने से यात्रियों को वापस लौटना पड़ा। सूचना मिलने के बाद कई यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। अब यह फ्लाइट मंगलवार की सुबह आठ बजे आएगी और यहां से यात्रियों को लेकर दिल्ली जाएगी। जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट का लैंडिंग समय शाम 6:30 बजे निर्धारित था। यह विमान गोरखपुर से शाम 6:50 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरता लेकिन निर्धारित समय पर विमान नहीं पहुंच सका। पहले फ्लाइट के एक घंटे लेट होने की जानकारी दी गई बाद में इसे निरस्त कर दिया गया। वहीं, मुंबई से आने और जाने वाली स्पाइसजेट की शाम की फ्लाइट भी रद्द रही। मुंबई की फ्लाइट का गोरखपुर पहुंच...