नई दिल्ली, जून 2 -- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में जर्मनी के थुरिंगिया राज्य के मंत्री-राष्ट्रपति मारियो फोइट और उनके प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। बैठक में दोनों पक्षों ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, बैठक के दौरान स्मार्ट शहरी विकास, सतत बुनियादी ढांचा, डिजिटल गवर्नेंस, नवाचार, कौशल विकास और प्रतिभा गतिशीलता जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा परिवहन, जल प्रबंधन, पर्यावरणीय तकनीकों, शिक्षा और कार्यबल विकास से जुड़े मुद्दों पर भी सहयोग की संभावनाएं तलाशने पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार आधुनिक, टिकाऊ और तकनीक आधारित विकास मॉडल को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय साझेदारि...