रुद्रपुर, दिसम्बर 31 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर के प्रीत विहार गोलीकांड में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक आरोपी विदेश भागने की फिराक में था, जिसे लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिल्ली एयरपोर्ट से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। इस फायरिंग प्रकरण में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि रविवार को भूमि विवाद को लेकर हुई फायरिंग में मजदूर कार्तिक की मौत हो गई थी। मामले में कोतवाली रुद्रपुर में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के लिए गठित पुलिस टीमों ने मैन्युअल पुलिसिंग, तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज की। मंगलवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी जशनदीप उर्फ जशन को ब्लॉक रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.