नई दिल्ली, अगस्त 4 -- 1,050 से अधिक घरेलू उड़ानों का संचालन प्रतिदिन आईजीआई से होता है संचालन नई दिल्ली, प्रसं। आईजीआई एयरपोर्ट से दमन के लिए सीधी नियमित उड़ान सेवा शुरू हो गई है। एलायंस एयर द्वारा संचालित इस नई सेवा के साथ दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे जुड़ने वाले घरेलू गंतव्यों की संख्या बढ़कर 90 हो गई है।दिल्ली एयरपोर्ट अब देश का पहला हवाई अड्डा बन गया है, जहां से 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों तक सीधी उड़ान उपलब्ध है। दमन पर्यटन और उद्योग दोनों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है, इसलिए इस नई सेवा से पर्यटकों और कारोबारी यात्रियों को समान रूप से लाभ मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- दिल्ली से अब सीधे दमन की उड़ान, घरेलू उड़ानों के 90 शहरों से जुड़ा आईजीआई एयरपोर्ट प्रतिदिन 1,050 से अधिक घरेलू उड़ानों का संचालन होता है और हर महीने 50 लाख से अधिक ...