नई दिल्ली, अगस्त 19 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने व्यवहार के आधार पर निगरानी के दौरान दो यात्रियों के सामान से 68 लाख 53 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए। दोनों यात्रियों को आगे की कार्रवाई के लिए आयकर विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।सीआईएसएफ के मुताबिक, 19 अगस्त को चेक-इन क्षेत्र में रैंडम एक्स-बीआईएस पर तैनात जवानों ने व्यवहार के आधार पर एक यात्री को संदिग्ध पाया। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच में उसके साथ यात्रा कर रहे एक अन्य यात्री की भी पहचान की गई। दोनों यात्री इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-2203 से गुवाहाटी जाने वाले थे, जहां से उन्हें अगरतला जाना था।मामले की सूचना तत्काल आयकर विभाग के अधिकारियों को दी गई। यात्रियों के सामान की जांच के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी मिली। आयकर अधिकारियों ने नकदी की गिनती ...