नई दिल्ली, अगस्त 12 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के हैंडबैग से बंदर की कथित खोपड़ी बरामद होने का मामला सामने आया है। यात्री दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली उड़ान पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। सीआईएसएफ ने संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया। यह भी पढ़ें- मुम्बई के विमान यात्री के बैग से सात कारतूस बरामदघटना का विवरण पुलिस के अनुसार घटना 10 अगस्त की है। यात्री प्री-बोर्डिंग सुरक्षा जांच से गुजर रहा था। इसी दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों को उसके हैंडबैगेज में छिपाकर रखी गई संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। पूछताछ करने पर यात्री ने दावा किया कि यह बंदर की खोपड़ी है।कानूनी कार्रवाई की संभावना वस्तु के वन्यजीव से जुड़े होने की आशंका...