नई दिल्ली, जनवरी 19 -- जुलाई के शुरूआत में चालू होने की संभावना नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तीसरे रववे के पुनर्विकास का कार्य 16 फरवरी से शुरू हो जाएगा। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल),ने रनवे 11आर/29एल (जिसे तीसरा रनवे कहा जाता है) के व्यापक पुनर्विकास कार्यक्रम की घोषणा की है। इस कार्यक्रम में रनवे की नई सतह बिछाना, एक नया रैपिड एग्जिट टैक्सीवे बनाना और नया इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) लगाना शामिल है। यह रनवे वर्ष 2008 में शुरू किया गया था और पिछले 17 वर्षों से लगातार उपयोग में है। इस दौरान नियमित रखरखाव किया गया, जिसमें वर्ष 2017 में आंशिक मरम्मत भी शामिल है। हालांकि, हवाई यातायात में वृद्धि, अधिक परिचालन दबाव और समय के साथ आई तकनीकी जरूरतों को देखते हुए अब इसका व्यापक पुनर्व...