नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर को अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमानों के पंखों के टकराने से दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा। उड्डयन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए ने घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद दोनों बोइंग 737 विमानों को हवाई अड्डे पर ही रोक दिया गया है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि जांच पूरी होने तक एक एयर ट्रैफिक कंट्रोलक और स्पाइसजेट के पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 2.15 बजे हवाई अड्डे के टर्मिनल एक पर हुई जब आकाश एयर का विमान टैक्सीवे पर उड़ान भरने के लिए निकलने वाला था और स्पाइसजेट का विमान पार्किंग स्टैंड की तरफ जा रहा था। उन्होंने बताया कि अकासा एयर का विमान दिल्ली से हैदराबाद के लिए उड़ान क्यूपी-1406 संचालित करने वाला था, जबकि स्पाइसजेट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.