दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के तीन विमान क्षतिग्रस्त
नई दिल्ली, जून 7 -- दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के तीन विमान तेज हवा के कारण एयरपोर्ट पर रखे उपकरणों की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। रविवार शाम की ये घटना है। सूत्रों ने बताया कि रविवार शाम करीब चार बजकर 40 मिनट पर अचानक तेज हवा चलने लगी। इसी दौरान विमानों के पास रखे भारी उपकरण तीन विमानों से टकरा गए जिसके चलते विमानों को भारी क्षति पहुंची है। घटना के बाद तीनों विमानों को जांच के लिए ग्राउंडेड कर दिया गया है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि तेज हवा या तूफान का लेकर एयरपोर्ट प्रशासन की तरफ से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया था। यह भी पढ़ें- दिल्ली में लहरा रहे 500 विशाल तिरंगे अचानक क्यों उतारे गए? ये है बड़ी वजह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.