दिल्ली, अप्रैल 27 -- नई दिल्ली क्षेत्र को जाम से राहत देने के साथ इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक सीधा रास्ता देने का प्रस्ताव तैयार किया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एनडीएमसी, पीडब्ल्यूडी को भेजे प्रस्ताव में दो विकल्प सुझाए हैं। पहले विकल्प में तालकटोरा स्टेडियम और दूसरे में दयाल चौक से धौला कुआं तक फ्लाईओवर या सुरंग बनाने का प्रस्ताव है। अधिकारियों के मुताबिक, सरदार पटेल मार्ग पर जाम रहता है। यह प्रस्ताव इस हिस्से पर ट्रैफिक को कम करने के लिए तैयार किया गया है।ट्रैफिक पुलिस का प्लान 1. तालकटोरा स्टेडियम के पास से सुरंग या फ्लाईओवर शुरू कर पंचशील मार्ग, कौटिल्य मार्ग, सत्य मार्ग, नीति मार्ग, शांति पथ और विनय मार्ग से होकर होते हुए धौला कुआं की तरफ बनाने का प्रस्ताव है। 2. दयाल चौक के पास शंकर रोड और वंदे मातरम मार्ग चौराहे से फ्...