नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- अमित झा, नई दिल्ली दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के आसपास के इलाकों में कचरे व सीवेज पर मंडराने वाले पक्षी विमानों के लिए खतरा बन गए हैं। ये कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं, क्योंकि यहां विमान से पक्षियों के टकराने के रोजाना औसतन दो मामले सामने आ रहे हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि ऐसी घटनाएं वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 में दोगुनी हो गई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी डायल ने यह जानकारी विमान क्षेत्र पर्यावरण प्रबंधन कमेटी को दी है। डायल के अनुसार, एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में फेंके गए कचरे, सीवेज और अवैध मीट की दुकानों की वजह से पक्षी आते हैं, जो प्रतिदिन विमानों से टकराते हैं। इससे अभी तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है, लेकिन यह खतरनाक हो सकता है। डायल ने ऐसी घटनाएं रोकने के लिए कमेटी से ठोस कदम ...