रणविजय सिंह, दिसम्बर 6 -- दिल्ली एम्स से नर्सिंग में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। उन्हें भी नर्सिंग स्नातकोत्तर की पढ़ाई के दौरान हर महीने 15 हजार रुपये वजीफा मिलेगा। एम्स के गवर्निंग बॉडी (जीबी) से स्वीकृति मिलने के उपरांत संस्थान के रजिस्ट्रार ने चार दिसंबर को एक आदेश जारी कर दिया है। इसलिए एम्स में अब यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। इससे एम्स से नर्सिंग स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को आर्थिक दृष्टि से भी फायदा होगा। बता दें कि एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद मेडिकल स्नातकोत्तर में दाखिला लेने वाले छात्रों को नामांकन के साथ ही जूनियर रेजिडेंट डाक्टर पद मिल जाता है। इसलिए वे पढ़ाई के साथ-साथ मरीजों का इलाज भी करते हैं और उन्हें अच्छा वेतन भी मिलता है। बताया जा रहा है कि कई नए एम्स में नर्सिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.