मऊ, मई 1 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। दिल्ली एम्स कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं समाजसेवी संतदेव चौहान का दोहरीघाट प्रथम आगमन पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पहुंचे समर्थकों ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। ग्राम प्रधान गोंठा इंजीनियर रामजन्म गुप्ता ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि संतदेव चौहान का हमारे गांव में आगमन हुआ है। उन्होंने कर्मचारियों के अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया है, वह सराहनीय है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सपा नेता राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि संतदेव चौहान का व्यक्तित्व बेहद प्रेरणादायक है। कर्मचारियों के हितों के लिए उनका संघर्ष हम सभी के लिए मिसाल है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने श्रमिकों को किया सम्मानित संतदेव चौहान ने कहा कि दोहरीघाट की इस धरती पर मुझे जो सम्मान और स्नेह ...