बागपत, सितम्बर 9 -- बागपत। भाकियू टिकैत के दिल्ली एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा गुर्जर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को भेजा है। पारिवारिक परिस्थितियों को इस्तीफे की वजह बताया है। राकेश टिकैत को भेजे पत्र में प्रदीप धामा गुर्जर ने बताया कि 4 जनवरी 2025 को उनकी पत्नी का निधन हो गया था। इसके बाद वह मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर हो गए हैं। पारिवारिक परिस्थितियों के चलते वह दिल्ली एनसीआर महासचिव के पद की जिम्मेदारी आगे निभाने में असमर्थ हैं। इसलिए उन्होंने पद से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया है। बताया कि वह पद से इस्तीफा दे रहे हैं, लेकिन जिले में संगठन के कार्यकर्ता के रूप में भाकियू के लिए काम करते रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...