नई दिल्ली, जून 12 -- Namo Bharat Train : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे चालू होने के बाद अब दिल्ली-मेरठ से हरिद्वार-ऋषिकेश तक नमो भारत रेल सेवा का रास्ता भी खुल सकता है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीईआरटीएस) ने रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के तहत नमो रेल सेवा के यूपी के मेरठ से उत्तराखंड में हरिद्वार व ऋषिकेश तक विस्तार के लिए सर्वे शुरू करने पर सहमति दे दी। एनसीईआरटीएस के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- नमो भारत ट्रेन के लिए मेट्रो की तर्ज पर खरीदी जाएगी जमीन, यहां से निकलेगा रूटलंबे समय से प्रयास कर रही उत्तराखंड सरकार रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम यानि आरआरटीएस अत्याधुनिक तेज रफ्तार वाला रेल नेटवर्क है। दिल्ली से मेरठ तक इसका विस्तार हो चुका है। उत्तराखंड इसे देहरादू...