नई दिल्ली, मार्च 8 -- दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और धारा जोड़ी है। इस मामले में एक नाबालिग समेत अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि झड़प में आठ लोग घायल हुए। एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से पांच। इनमें से अधिकांश को उसी दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद पुलिस ने शनिवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान दो पड़ोसी परिवारों के बीच हुए झगड़े में 26 साल के युवक की मौत के सिलसिले में एक नाबालिग समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस ने यह भी बताया कि शनिवार को एफआईआर में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गईं।पिछल...