सुल्तानपुर, फरवरी 26 -- हलियापुर, संवाददाता । हलियापुर क्षेत्र दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल में कंप्यूटर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन हलियापुर थाना प्रभारी वंदना अग्रहरी और जिला पंचायत सदस्य कुमारगंज अंकित पांडेय ने विद्यालय की प्रबंध निदेशक सुमन सिंह और समाजसेवी श्री सिद्धार्थ श्रीवास्तव की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर प्रधान, समाजसेवी, और विद्यालय के अन्य गणमान्य अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की। प्रदर्शनी में विद्यालय के जूनियर विंग के बच्चों ने अपनी उत्कृष्ट रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने साइबर सुरक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर क्राइम से बचने के उपाय भी बताए। इस विषय पर विशेष रूप से समाजसेवी श्री सिद्धार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.