लखीमपुरखीरी, मई 29 -- शाहजहांपुर डिपो द्वारा संचालित शाहजहांपुर से जंग बहादुर गंज, बंदराहा, पारा, कारवां, पिहानी होते हुए दिल्ली आनंद विहार तक चलने वाली रोडवेज बस सेवा पिछले लगभग पंद्रह दिनों से नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रही है। इससे क्षेत्र के यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि यह बस सेवा 19 नवंबर से शुरू की गई थी, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को दिल्ली आने-जाने में काफी सहूलियत मिली थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से बस के अनियमित संचालन के कारण यात्रियों को निजी वाहनों और अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि इस रूट पर प्रतिदिन नौकरीपेशा, व्यापारियों, मरीजों और छात्रों का आवागमन रहता है। बस सेवा बाधित होने से समय और धन दोनों की अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ रही है।इस संबंध में जब...