फरीदाबाद, मई 3 -- दिल्ली-आगरा हाईवे का सफर अब बहुत जल्द और सुरक्षित होने जा रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा फरीदाबाद में आगरा हाईवे पर आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (एआई) से लैस हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू हो गया है। इससे सड़क सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी। एनएचएआई द्वारा एआई वाले कैमरे लगाने से पहले इसके लिए आधारभूत ढांचा खड़ा करने का काम जा रहा है।अधिक दुर्घटनाएं वाले स्थानों पर लगेंगे कैमरे हाईवे को सुरक्षित बनाने के लिए एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एटीएमएस) योजना के तहत यहां पर एआई से लैस लगाए जाएंगे। करीब एक किलोमीटर की दूरी पर आधारभूत ढांचे के तहत खंभे खड़े किए जा रहे हैं। यहां पर दिन रात काम करने वाले कैमरे लगेंगे। इनकी की क्षमता कम से कम 100 मीटर रेंज होगी। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जिन स्थानों प...