फरीदाबाद, अप्रैल 5 -- दिल्ली-आगर हाईवे के वाईएमसीए चौक पर एक ट्रक ने राेडवेज बस में टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार करीब आठ यात्री घायल हो गए। बस बल्लभगढ़ डिपो से दिल्ली अंतरराज्यीय बस अड्डा जा रही थी। यह हादसा शनिवार देर रात का है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में जा घुस ट्रक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज गति से आ रहा था और डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में घुस गया। इसके बाद उसने बस में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और आगे बैठी सवारियों को गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर घायलों को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में करीब आठ यात्री घायल हुए हैं। आसपास के लोगों की मदद से स...