दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर गहरे गड्ढे, टोल देने के बाद भी जान जोखिम में
फरीदाबाद, अगस्त 26 -- पलवल, अजित कुमार। दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर जगह-जगह गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। पलवल जिले में करीब 50 किलोमीटर हिस्से की सड़क कई स्थानों पर जर्जर है। भारी टोल वसूली के बावजूद मरम्मत में देरी से हादसे का खतरा बढ़ रहा है। दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर गांव पृथला में बने फ्लाइओवर की सड़क की हालत खराब हो चुकी है। फ्लाइओवर पर कई जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों से निकलते समय वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने या वाहन दूसरी तरफ मोड़ने पड़ते हैं। इससे पीछे और आसपास चल रहे वाहनों से टक्कर होने का खतरा बना रहता है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए स्थिति अधिक खतरनाक है। रात के समय सड़क पर रोशनी कम होने के कारण गड्ढे दूर से दिखाई नहीं देते। वाहन चालक जब तक उन्हें देख पाते हैं, तब तक काफी देर हो चुकी होती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.