लखनऊ, मार्च 1 -- पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर नौ मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले आंदोलन के लिए ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति सभी दलों के सांसदों से समर्थन मांग रहा है। इसी क्रम में रविवार को ईपीएस-95 के एक प्रतिनिधिमंडल ने बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से नौ मार्च को आंदोलन में शामिल होने का अनुरोध किया। राष्ट्रीय सचिव राजीव भटनागर ने बताया कि सांसद तनुज पुनिया श्रम मंत्रालय की राष्ट्रीय श्रम सलाहकार समिति के सदस्य हैं, यह समिति पेंशन बढ़ोतरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि सांसद में भरोसा दिलाया कि वह श्रम सलाहकार समिति में पेंशन बढ़ोतरी का मुद्दा उठाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...