दिल्ली अग्निकांड में अरेस्ट केशव नेगी को भाजपा के 3 सांसदों का सपोर्ट, CM रेखा गुप्ता से अपील
देहरादून, जून 9 -- दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में शेफ केशव नेगी की गिरफ्तारी को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा सांसद अजय भट्ट ने मामले में दिल्ली पुलिस और सीएम रेखा गुप्ता से अपील की है। सांसद अनिल बलूनी और सांसद त्रिवेंद्र रावत ने भी दिल्ली पुलिस कमिश्नर से केशव नेगी का पक्ष सुनने की अपील की है। दिल्ली अग्निकांड में 22 लोगों की जलकर मौत हो गई थी। भाजपा सांसदों अनिल बलूनी और त्रिवेंद्र रावत ने केशव नेगी को निर्दोष बताते हुए उनका पक्ष सुनने का अनुरोध किया। दिल्ली पुलिस कमिश्नर को सौंपे पत्र में राज्य के दोनों सांसदों ने कहा कि केशव नेगी बेकसूर प्रतीत हो रहे हैं। उनका पक्ष सुने जाने की जरूरत है। सांसदों ने कहा कि केशव के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। यह भी पढ़ें- पापा को बलि का बकरा बनाया; दिल्ली अग्निकांड में अरेस्ट शेफ नेगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.