चित्रकूट, जून 6 -- चित्रकूट, संवाददाता। दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड के बाद अग्निशमन विभाग को होटलों व रेस्टोरेंट में आपातकालीन इंतजामों की चिंता दिखी है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने धर्मनगरी में संचालित होटलों व रेस्टोरेंटों में चेकिंग अभियान चलाया। इसके साथ ही आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्थाओं की स्थिति देखी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी यदुनाथ सिंह ने टीम के साथ प्रमुख प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरणों की क्रियाशीलता, आपातकालीन निकास की उपलब्धता व आग के जोखिमों से निपटने के इंतजामों का जायजा लिया। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों को मॉकड्रिल के जरिए व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। कहा कि आपातकालीन स्थिति में जान-माल की हानि को रोकने के लिए केवल उपकरणों का होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि कर्मचार...