गोरखपुर, जून 4 -- गोरखपुर। दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में हुए अग्निकांड में 21 लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इंदिरा बाल विहार पर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि सभा की और मोमबत्ती जलाकर शोक संवेदना व्यक्त की। पूर्व जिला महासचिव अनुराग पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद है। पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सभी को एकजुट होकर पीड़ित परिवारों को संबल प्रदान करना चाहिए। इस दौरान मेनिका पांडेय, ओमेंद्र पांडेय, हरिसेवक त्रिपाठी, अशोक निषाद, मुन्ना त्रिपाठी, सतीश कुमार, कुसुम पांडेय, उषा श्रीवास्तव, प्रभात चतुर्वेदी, जितेंद्र विश्वकर्मा, गया प्रसाद, अभिषेक राय गांधी, मोनू राय आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कनाडा और यूएई ने दिल्ल...