नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- राजधानी दिल्ली के महेंद्रा पार्क इलाके में शुक्रवार को एक शख्स ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। फिर शव को उठाकर गटर में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी पति ने खुद ही महेंद्रा पार्क थाने जाकर सरेंडर करते हुए पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी विष्णु शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 31 वर्षीय विष्णु अपनी पत्नी श्वेता शर्मा एवं तीन छोटे-छोटे बच्चों के साथ राजस्थान नगर की झुग्गी में रहता था। विष्णु पहले ड्राइवर का काम करता था, लेकिन शराब तस्करी में पकड़े जाने की वजह से लाइसेंस जब्त हो गया। इसके बाद वह फैक्ट्री में काम करता था। बताया जाता है कि उसे अपने पत्नी के चरित्र पर शक था, इसलिए आए दिन दोनों में विवाद होता रहता था। पुलिस अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.