रांची, मई 23 -- रांची। सदर थाना क्षेत्र के गेतलातू भगवती नगर में रहने वाले कुमार सौरभ से साइबर ठग ने दिल्लीवेरी लिमिटेड की फ्रेंचाइजी के लिए नियुक्ति का झांसा देकर 1.59 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में भुक्तभोगी की लिखित शिकायत पर साइबर अपराध थाना में केस दर्ज किया गया है। बताया गया कि कई तरह की प्रक्रिया को पूरा करने के बहाने ठग ने सूचक से 1.59 लाख रुपये बैंक खाता में स्थानांतरित करा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...