नई दिल्ली, मार्च 3 -- दिल्ली में भूमिगत जलाशयों की सफाई के कारण दो दिन कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। बदरपुर, मदनपुर खादर, लाजपत नगर, मालवीय नगर, ग्रेटर कैलाश और ईस्ट ऑफ कैलाश जैसे क्षेत्रों में पानी की किल्लत हो सकती है। दिल्ली जल बोर्ड ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार पहले से ही पानी का स्टॉक जमा कर लें ताकि असुविधा न हो। जरूरत पड़ने पर जल बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 1916 पर कॉल करके पानी का टैंकर भी मंगाया जा सकता है।6 और 7 मार्च को प्रभावित रहेगी जलापूर्ति दिल्ली जल बोर्ड की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में 6 और 7 मार्च को पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जल बोर्ड भूमिगत जलाशयों, अंडरग्राउंड टैंकों की सफाई करेगा जिसकी वजह से कई इलाकों में पानी नहीं आएगा।इन इलाकों में प्रभावित रहे...