नई दिल्ली, अगस्त 22 -- दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी छोड़ने का विकल्प देने पर विचार कर रही है। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिस नए सिस्टम पर विचार हो रहा है, उसके तहत बिजली उपभोक्ताओं को तभी सब्सिडी दी जाएगी जब वो इसे लेने का विकल्प चुनेंगे। उन्होंने कहा कि बीते कुछ सालों में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने के चलते सरकार पर सब्सिडी का बोझ काफी बढ़ गया है।सब्सिडी जारी रखने को हर साल कराना होगा रजिस्ट्रेशन दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जल्द ही एक ऐसी वेबसाइट बनाई जाएगी, जिससे आर्थिक रूप से सक्षम उपभोक्ता अपनी मर्जी से उस सब्सिडी को छोड़ सकेंगे जो उन्हें अभी मिल रही है। वहीं जो उपभोक्ता सब्सिडी वाली बिजली लेना चाहते हैं, उन्हें इस सुविधा का लाभ जारी रखने के लिए हर ...