नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- दिल्ली में पानी के गलत बिलों और मीटर की गलत रीडिंग से परेशान उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने राजधानी की वाटर बिलिंग व्यवस्था को पूरी तरह सुधारने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत अब आधुनिक तकनीक वाले वाटर मीटर लगाए जाएंगे।मीटर निर्माताओं का नया पैनल बनेगा अधिकारियों ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए डीजेबी ने वाटर मीटर बनाने वाली कंपनियों का नया पैनल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। पिछली बार ऐसा 2018 में किया गया था। अब 8 साल बाद फिर से नई और अपग्रेड तकनीक को शामिल करने के लिए निर्माताओं से आवेदन मांगे गए हैं। यह भी पढ़ें- यमुना सफाई के Rs.2454 करोड़ 'नाले' में! 20 साल बाद हुआ खुलासा- ISP सिर्फ 60% सफलसटीक बिलिंग पर जोर डीजेबी के एक अधिकारी ने कहा, "पूरी दिल्ली ...