नई दिल्ली, फरवरी 3 -- राजधानी दिल्ली में सोमवार को कई रास्तों पर लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा। सुबह के वक्त जाम में फंसने से लोग अपने ऑफिसों में देरी से पहुंचे। ज्यादातर रास्तों पर अव्यवस्था की वजह से जाम की स्थिति बनी। एमबी रोड और वजीराबाद रोड पर निर्माण व विकास कार्यों की वजह से यातायात व्यवस्था बिगड़ी रही। पश्चिम दिल्ली में लोहा मंडी फ्लाईओवर पर लोग जाम से जूझते दिखे। इस रोड पर लोगों ने अवैध पार्किंग की हुई थी, जिसकी वजह से यह स्थिति बनी। राहगीर विकास के मुताबिक इस फ्लाईओवर पर रोज अवैध पार्किंग से यातायात बाधित होता है, लेकिन इस पर लगाम नहीं कसी जा रही। सुबह के वक्त जनकपुरी सिग्नल और विकासपुरी फ्लाईओवर पर भी लोगों का जाम से सामना हुआ। बुराड़ी मेन 100 फुट रोड और बुराड़ी चौक पर भी भयंकर जाम लगा रहा। कालिंदी कुंज रोड पर रोजाना की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.