नई दिल्ली, जून 6 -- दिल्ली वाले वीकेंड पर अक्सर घूमने का प्लान बनाते हैं। लेकिन इन दिनों जिस तरह से शिमला, कुल्लू-मनाली, मसूरी जैसी जगहों पर टूरिस्ट की भीड़ हो रही। उससे काफी सारे लोग प्लान कैंसिल कर रहे। लेकिन अगर आप फैमिली ट्रिप का प्लान बना रहे और किसी शांत, सुकून वाली जगह की तलाश में हैं तो बस रातभर की जर्नी कर दिल्ली से पालमपुर पहुंच जाएं। जहां का प्लीजेंट वेदर और टी गार्डन आपकी सारी थकान दूर कर देंगे और आपकी ये ट्रिप यादगार होगी। दोस्तों के साथ जाना हो या फिर फैमिली के साथ पालमपुर बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकती है। जानें पालमपुर कैसे पहुंचे और विजिट करने के लिए कौन-कौन से प्लेसेज हैं।दिल्ली से ओवरनाइट जर्नी कर पहुंच जाएं पालमपुर पालमपुर हिमाचल प्रदेश की छोटी सी जगह है जो गर्मी से सुकून देने के लिए बेस्ट होगी। दिल्ली से पालमपुर जाना काफी आ...