नई दिल्ली, अगस्त 19 -- डीटीसी की ओर से दिल्ली-करनाल रूट पर पांच इलेक्ट्रिक, वातानुकूलित बसों का संचालन शुरू हो गया है। लगभग 133 किलोमीटर लंबे वन-वे कॉरिडोर पर ये बसें दोनों दिशाओं में रोजाना 10 ट्रिप लगाएंगी। यह रूट महाराणा प्रताप आईएसबीटी, कश्मीरी गेट को सीधे हरियाणा के करनाल से जोड़ेगा, जिसमें सिंघू बॉर्डर, राय, भालगढ़, मुरथल, गन्नौर, समालखा, पानीपत, घरौंदा और मधुबन समेत कई महत्वपूर्ण स्थान शामिल होंगे। सरकार राजधानी में 56 लेडीज स्पेशल इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करेगी। साथ ही दिल्ली से करनाल के बीच अंतरराज्यीय बस सेवा, राजधानी के लिए 200 नई इलेक्ट्रिक बसें और राजघाट डिपो-1 में पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन भी जनता को समर्पित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल; 43 IPS-DANIPS अफसरों का तबादला,किया गया इधर से उधर बुधवा...