नई दिल्ली, फरवरी 5 -- दिल्ली के आईटीओ और रिंग रोड के आसपास भयानक ट्रैफिक जाम से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। सालों के इंतजार और इंजीनियरिंग की दिक्कतों के बाद, रेलवे मंत्रालय ने प्रगति मैदान के आखिरी और सबसे अहम अंडरपास (अंडरपास नंबर 5) के निर्माण को मंजूरी दे दी है। लेकिन, खुश होने से पहले यह जान लीजिए कि अब इसका नक्शा और नियम दोनों बदल चुके हैं।बड़ा बदलाव: अब बस और ट्रक की 'नो एंट्री' सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि भैरों मार्ग वाले इस अंडरपास का डिजाइन पूरी तरह बदल दिया गया है। पहले इसे बड़ी गाड़ियों के लिए भी बनाया जा रहा था, लेकिन अब यह सिर्फ छोटी गाड़ियों के लिए ही खुलेगा। नए डिजाइन के मुताबिक अंडरपास की ऊंचाई 5.5 मीटर से घटाकर 3.9 मीटर कर दी गई है। इसकी चौड़ाई 11.5 मीटर से घटकर 6.25 मीटर रह जाएगी। अब यह तीन लेन की जगह सिर्फ ...