नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस पर शुक्रवार को दिल्ली में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस की ओर से कुछ सड़कों को यातायात के लिए बंद किया जाएगा, जबकि कुछ पर डायवर्जन रहेगा। दिल्ली सरकार की ओर से शुक्रवार शाम पटेल चौक पर सरदार पटेल की मूर्ति का जलाभिषेक 25 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों से लाए गए जल से किया जाएगा। इसके पश्चात मुख्यमंत्री सहित सरकार के मंत्री एवं लोग यहां से युद्ध स्मारक तक पैदल मार्च करेंगे। इसके अलावा भी कुछ अन्य कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। इसकी वजह से नई दिल्ली में अशोका रोड, संसद मार्ग, सी-हेक्सागन, मथुरा रोड, पुराना किला रोड आदि पर यातायात प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह 6 बजे से 7:30 बजे तक कनॉट प्लेस बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.