नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- राजधानी दिल्ली क्रिसमस के लिए सज चुकी है। आज इस मौके पर दिल्ली के कई प्रमुख चर्च में सुबह प्रार्थना होगी। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इसके अलावा आज गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व भी मनाया जा रहा है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।कहां रहेगा ट्रैफिक प्रभावित? ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, गोल डाकखाना, कश्मीरी गेट, खान मार्केट आदि जगहों पर चर्च के आसपास यातायात प्रभावित रह सकता है। इसके अलावा गुरुवार को रकाबगंज साहिब से हरि नगर तक गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर विशाल नगर कीर्तन भी सजाया जाएगा। इस वजह से सुबह के समय गोल डाकखाना, कनॉट प्लेस, अशोक रोड, पंडित पंत मार्ग, काली बाड़ी मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग आदि पर यातायात प्रभावित रह सकता है।साउथ दिल्ली में ट्रै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.