नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। राजधानी के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है। हालांकि शीतलहर को लेकर किसी तरह का अलर्ट विभाग ने जारी नहीं किया है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और उसके बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रात में कुहासा या धुंध छाई रहेगी। सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा। मंगलवार को दिनभर आसमान साफ रहा और लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। आईएमडी के अनुसार, मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 0.7 डिग्री कम था तथा न्यूनतम तापमान 9....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.