पीटीआई, मार्च 19 -- राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को बारिश और तेज हवाएं चलीं जिसके चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 9.4 मिमी की औसत बारिश के साथ यह मार्च पिछले तीन सालों में सबसे ज्यादा बारिश वाला महीना बन गया है। अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस महीने का सबसे कम तापमान है। लगातार बादल छाए रहने और रुक-रुक कर होने वाली बारिश ने कई दिनों से गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत दी है। मौसम विज्ञान विभाग ने शहर के लिए आज रात 11.15 बजे तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने लोगों से अलर्ट रहने को कहा है क्योंकि मौसम में बदलाव के वजह से आम काम-काज प्रभावित हो सकता है। शहर के मुख्य मौसम केंद्र (बेस ऑब्जर्वेटरी) में आज दिनभर में 8.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग में 19 मार्च तक औसतन 9.4 मिमी बारिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.