आशीष सिंह, मार्च 31 -- दिल्ली के स्कूलों में बुधवार से नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत हो रही है। छात्रों के स्वागत के लिए स्कूलों में विशेष तैयारियां की गई हैं। हालांकि, कुछ निजी स्कूलों में आगामी सोमवार से नया सत्र शुरू होगा। स्कूल प्रबंधनों ने पहले दिन जोर खेल-खेल में पढ़ाई करने पर रखा है। शिक्षा निदेशालय ने सत्र की शुरुआत को सुचारू और प्रभावी बनाने के लिए ओरिएंटेशन, कक्षा की तैयारी और छात्रों की भागीदारी पर उचित ध्यान देने के लिए कहा है। शिक्षक परिचयात्मक सत्रों का आयोजन करेंगे। स्कूल में छात्रों के लिए सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा है। वहीं, छात्रों को पाठ्यपुस्तकों और लेखन सामग्री का समय पर वितरण करनी होगी। शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी परिपत्र में स्कूल प्रमुखों को यह सुनिश्चित कराने के लिए कहा है कि स्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.