देहरादून, मार्च 9 -- बीसीसीआई की वूमेंस अंडर-23 वन डे ट्रॉफी एलीट में सोमवार को तीन अलग अलग मैदानों में खेले गए मैचों में दिल्ली, चंडीगढ़ और आंध्र प्रदेश ने शानदार जीत हासिल की। अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन और हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी कर हैदराबाद की टीम ने 41.2 ओवर में 145 रन बनाएं। जिसमें ममथा 63, वी प्रतीक्षा ने 36 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। दिल्ली की ओर से मधु ने तीन, भारती रावल ने दो विकेट लिया। जवाब में दिल्ली की टीम 26.3 ओवर में 146 रन ही बनाकर नौ विकेट से जीत हासिल कर ली । टीम में नीलांचल ने नाबाद 54, तनीषा सिंह ने नाबाद 56, मानसी शर्मा ने 26 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से एम साक्षी राव ने एक विकेट लिया। आयुष क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड-1 में चंडीगढ़ और सौराष्ट्र के बीच ...