दिल्ली, गाजियाबाद, हरिद्वार और विकासनगर सेमीफाइनल में
देहरादून, अक्टूबर 3 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। आर्यिका रत्न पूर्णमति माता के सान्निध्य में सकल दिगंबर जैन समाज एवं श्री विद्या समय पूर्ण वर्षा योग समिति की ओर से आयोजित वीपीएल आध्यात्मिक क्रिकेट महा महोत्सव के दूसरे दिन चार रोमांचक मुकाबले खेले गए।जैन भवन स्टेडियम में हुए मुकाबलों में दिल्ली ने इंदौर, गाजियाबाद ने तमिलनाडु, हरिद्वार ने ग्वालियर और विकासनगर ने आगरा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पूर्णमति माता ने युवाओं को खेल और धर्म के समन्वय का संदेश देते हुए कहा कि खेल के माध्यम से युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर धर्म, संस्कार और समाज से जुड़ सकते हैं। उन्होंने खेल में जीत-हार से ऊपर उठकर आत्मसंयम, आपसी प्रेम और टीम भावना बनाए रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम समन्वयक अंकुर जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.